PM Kisan 22nd Installment Date का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2000 की राशि ट्रांसफर करेंगे।
PM Kisan 22nd Installment Date कब है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को तीन किस्तों में कुल ₹6000 दिए जाते हैं। इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होगी। इस दिन सरकार DBT यानी Direct Benefit Transfer के जरिए सीधे किसानों के खाते में रकम भेजेगी। यह राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की हैं।
Also Read
यूपी के 23 लाख किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan 22nd Installment Date की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के लिए एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है। प्रदेश के करीब 23 लाख किसानों के खाते में इस बार पैसा नहीं पहुंच सकता। इसकी मुख्य वजह है — फार्मर आईडी यानी किसान रजिस्ट्रेशन का पूरा न होना।
ललितपुर, गाजियाबाद, रामपुर, इटावा और अमेठी जैसे जिलों में बड़ी संख्या में किसानों ने अभी तक यह जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। Agristack पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 10 मार्च 2026 तक राज्य में करीब 1 करोड़ 93 लाख किसानों की फार्मर आईडी मंजूर हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी तादाद में किसान इस प्रक्रिया से बाहर हैं।
फार्मर आईडी क्यों है जरूरी?
सरकार पिछले कई महीनों से किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित कर रही है। यह एक डिजिटल पहचान पत्र होता है जिसमें किसान की जमीन और खेती से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज रहती है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। प्रदेश में अभी करीब 32 फीसदी किसान यह काम पूरा नहीं कर पाए हैं।
फार्मर आईडी कैसे बनाएं?
अगर आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है तो UP Agristack पोर्टल पर जाकर नया अकाउंट बनाएं। आधार नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें, व्यक्तिगत जानकारी भरें और अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें। अंत में e-Sign की प्रक्रिया पूरी करें। यह काम नजदीकी CSC सेंटर से भी कराया जा सकता है।
इस बार पैसा न आए तो घबराएं नहीं
अगर PM Kisan 22nd Installment Date यानी 13 मार्च को आपके खाते में पैसा नहीं आता तो परेशान होने की जरूरत नहीं। सरकार का कहना है कि जो किसान बाद में फार्मर आईडी या eKYC जैसी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, उन्हें अगली किस्त के साथ रुकी हुई राशि भी मिल सकती है। इसलिए जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट करें।













